छत्तीसगढ़ शासन की किसान-केन्द्रित नीतियों से धान खरीदी व्यवस्था हुई सुदृढ़ । खेती को मिला भरोसा, किसान हुए निश्चिंत बिना परेशानी धान खरीदी से बढ़ा आत्मविश्वास

कोरबा । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को न केवल देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया है, बल्कि धान उपार्जन की ऐसी भरोसेमंद, पारदर्शी और किसान-केन्द्रित व्यवस्था विकसित की है, जो खेती को सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ती है। सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित यह व्यवस्था किसानों को पंजीयन से लेकर तौल और भुगतान तक हर चरण में सुविधा, सुरक्षा और संतोष का अनुभव करा रही है। शासन की प्रभावी नीतियों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से कृषकों के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक और भविष्य के प्रति आशा स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है।
कोरबा जिले के ग्राम भैंसमा निवासी कृषक श्री कृपा राम यादव, पिता श्री रामलाल यादव ने शासन की व्यवस्थाओं एवं सभी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि वे इस वर्ष सहकारी समिति भैंसमा में लगभग 50 क्विंटल 40 किलोग्राम धान विक्रय के लिए लेकर आए हैं। उनके पास लगभग तीन एकड़ भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की खेती की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने इसी मात्रा में धान विक्रय किया था और उस समय भी उन्हें शासन की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिला।
श्री यादव ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, जिससे उन्होंने खेती को और उन्नत बनाने के लिए रिपर मशीन क्रय की, इससे खेती की लागत में कमी आई और कार्य में सुविधा बढ़ी। किसान श्री यादव ने सहकारी समिति भैंसमा में उपलब्ध व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि समिति में पंजीयन, तौल, छाया, बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी है। समय पर तौल और शीघ्र भुगतान होने से किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है, जिससे उनका विश्वास शासन की व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में लिए गए निर्णयों तथा लाभकारी योजनाओं से खेती अब लाभ का साधन बन रही है और किसान आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW