प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला

कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग,राजस्व विभाग एवं पुलिस बल का भारी अमला मौके पर मौजूद रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खलारीपारा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा करीब 6 एकड़ वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान एवं अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग द्वारा जांच कर अवैध निर्माण की पुष्टि की गई। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की सहायता से वन भूमि पर बनाए गए अवैध ढांचों को हटाया गया। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया चलती रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध भी किया गया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। हालांकि प्रशासनिक अमले ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई जारी रखी। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जंगल एवं वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी ताकि वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे और प्रशासनिक कार्रवाई को देखते रहे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शासन के नियमों का पालन करें।

  • इन्हें भी देखें

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज अपनी जनहितकारी पहल और संवेदनशील कार्यों के लिए लगातार चर्चा में हैं। पंचायत क्षेत्र में संचालित श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    बिलासपुर में आज सजेगा सुरों का महाकुंभ, शारदा म्यूजिकल ग्रुप का सीजन-8 आयोजन

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW