दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज अपनी जनहितकारी पहल और संवेदनशील कार्यों के लिए लगातार चर्चा में हैं। पंचायत क्षेत्र में संचालित श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से वे शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर मानवता का परिचय दे रहे हैं।
इसी कड़ी में सरपंच संजय राज ने सराईपाली निवासी पूरन पटेल की माता के निधन पर उनके परिवार को श्रद्धांजलि योजना के तहत 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

वहीं ग्राम बोईदा निवासी रामनारायण कैवर्त के भाई के निधन पर भी उनके परिवार को 2 हजार रुपये की सहायता राशि देकर दुख की इस घड़ी में साथ खड़े होने का संदेश दिया।सरपंच संजय राज ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य के निधन के बाद परिजनों को मानसिक पीड़ा के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा,पंच शांति लाल पटेल, द्वारिका यादव सहित शोकाकुल परिवार मौजूद रहे।विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि सरपंच संजय राज की श्रद्धांजलि योजना मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहयोग देकर उनका मनोबल बढ़ाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश मिल रहा है तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।ऐसे समय में पंचायत की ओर से दिया गया छोटा-सा सहयोग भी पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत बन जाता है।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बोईदा में संचालित श्रद्धांजलि योजना के तहत अब तक 20 जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल चुका है। इस पहल की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है और इसे सामाजिक संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच संजय राज केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुख-दुख में भी लोगों के साथ खड़े होकर जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभा रहे हैं। श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिलना पंचायत की एक सराहनीय पहल बन गई है।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW