
कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय राज ने नारियल फोड़कर तथा पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि गांव के लोग लंबे समय से सीसी रोड निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। सड़क बनने से विशेष रूप से बरसात के दिनों में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।भूमिपूजन कार्यक्रम में पंच रविता मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की मांग की।सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में अन्य विकास कार्य भी तेजी से किए जाएंगे।



