जनता के सुख-दुख के सच्चे साथी बने सरपंच संजय राज, हर वक्त ग्रामवासियों के बीच रहकर निभा रहे जिम्मेदारी

कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज अपनी कार्यशैली और जनसेवा की भावना के कारण ग्रामीणों के बीच लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। पंचायत के विकास कार्यों से लेकर ग्रामीणों के व्यक्तिगत सुख-दुख तक, वे हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि ग्रामीणों का कहना है कि बोईदा को पहली बार ऐसा सरपंच मिला है, जो केवल कार्यालय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हर समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहता है।किसी परिवार में शोक की घड़ी हो, जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता का मामला हो या फिर पंचायत के विकास से जुड़ा कोई कार्य, सरपंच संजय राज बिना भेदभाव के आगे बढ़कर सहयोग करते हैं।

उनकी श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से कई परिवारों को कठिन समय में आर्थिक मदद भी मिल चुकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच संजय राज ने जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक अर्थ साबित किया है। उनकी सहजता, उपलब्धता और सेवा भावना ने लोगों का विश्वास जीता है। पंचायत के हर वर्ग के लोगों के बीच उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि जनसेवा, संवेदनशीलता और विकास की सोच रखने वाले ऐसे सरपंच का मिलना ग्राम पंचायत बोईदा के लिए सौभाग्य की बात है, जो हर समय जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW