कोरबा में टीचर्स एसोसिएशन की बैठक, संगठन विस्तार के साथ शिक्षकों के अधिकारों पर हुई अहम चर्चा

कोरबा – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के मार्गदर्शन,जिलाध्यक्ष मनोज चौबे के अध्यक्षता एवं प्राचार्या श्रीमती पूनम दुबे की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किया।इस बैठक में शिक्षक संवर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विभाग को अवगत कराने और प्रांतीय शाखा के माध्यम से शासन तक अपनी मांगें पहुंचाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

माध्यमिक शाला नुनेरा विकासखंड पाली में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती निर्मला शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने होने के बाद संगठन की ओर से मोमेंटो, पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा विकासखंड पाली में पदस्थ प्राचार्य श्रीमती पूनम दुबे को संरक्षक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई एवं उदय प्रकाश राजवाड़े को जिला संगठन सचिव नियुक्त किया गया। पारदर्शिता के साथ आय-व्यय एवं कैश बुक संधारण करने की जानकारी बताया गया।

उपस्थित पदाधिकारीयों के साथ शिक्षकों की समस्याओं का मंथन करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन का लाभ दिया जाए। टेट पास करने के लिए विभागीय टेट परीक्षा आयोजित किया जाए जाएगा। ग्रीष्मावकाश में अध्यापन, एस.आई.आर., बी.एल.ओ., जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण जैसे शासकीय कार्यों में ड्यूटी लगाने पर, उस अवधि को अर्जित अवकाश के रूप में सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाए। सेवा पुस्तिका की मूल व द्वितीय प्रति के संधारण और CGPF पासबुक को अपडेट करने के लिए संकुल स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएं। कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर से सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए विभागीय शिविर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जिला कोषालय में आयोजित किया जाए। कोरबा जिला में व्ही.एस.के. ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए या बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज किया जाए। शिक्षकों की उपस्थिति पत्रक के आधार पर ऑफलाइन वेतन जमा किया जाए। उच्च परीक्षा मैं बैठने हेतु आदेश,अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द जारी किए जाएं।मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पर पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान का विकल्प चुनने की स्थिति में किस पद के शिक्षक के लिए कौन सा विकल्प चुनना सबसे सही और फायदेमंद होगा, इस पर विस्तार से तकनीकी जानकारी साझा की गई।

आज बैठक मे संगठन को मजबूती देने और शिक्षकों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, संरक्षक श्रीमती पूनम दुबे, जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला संगठन मंत्री सत्य प्रकाश खांडेकर, जिला महामंत्री रमेश जांगड़े, जिला सहसचिव ओमप्रकाश खांडे,जय कमल,उदय प्रकाश राजवाड़े, पाली ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र मरावी, संतोष यादव,कलीराम मरावी, श्रीमती निर्मला शर्मा,श्रीमती गंगा भार्गव,श्रीमती यामिनी सिंह राठौर,श्रीमती जानकी साहू, गौरी गेंदले,पुनाराम खूंटे,अनिल कुमार यादव,रवि चंद्रा,लोचन प्रसाद साहू,शांतिलाल पटेल, संतोष कुमार यादव,रविंद्र प्रताप सिंह,कलीराम खूंटे,बैसाखू राम वरकड़े, प्रकाश चंद भारद्वाज आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW