नुनेरा स्कूल के जीर्णोद्धार का सामान बेच दी प्रधान पाठक ने,गबन के आरोप

*कोरबा/नुनेरा /पाली* 
जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनेरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय नुनेरा में जीर्णोद्धार के दौरान निकले लाखों रुपये के सरकारी सामान को प्रधान पाठक द्वारा बिना सूचना बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल भवन से निकले लोहे के पाइप, एलबेस्टर सीट, खिड़की-दरवाजे सहित अन्य कीमती सामग्री को प्रधान पाठक शारदा धृतलहरे ने विभाग और पंचायत को बिना बताए बेच दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नियमानुसार ऐसे अनुपयोगी सामान की पहले सूची तैयार कर पंचायत एवं शाला प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाना था। यदि सामान अनुपयोगी होता तो ही उसे कबाड़ में बेचने का प्रस्ताव भेजा जाता, अन्यथा उसे स्कूल प्रांगण में शेड निर्माण या अन्य उपयोगी कार्य में लगाया जाना था।

लेकिन आरोप है कि प्रधान पाठक ने प्रक्रिया को दरकिनार कर उक्त सामग्रियों को निजी स्वार्थ के लिए बेच दिया। इस पूरे मामले की भनक न तो शाला प्रबंध समिति को लगी और न ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों को।

ग्रामवासियों और समिति के सदस्यों ने इस कृत्य को सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग बताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय के  सामान को बेचकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है।

फिलहाल इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले के उजागर होने के बाद विभागीय जांच की संभावना जताई जा रही है

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW