पाली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा नगर

*
_नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में हुआ आयोजन_

*पाली, कोरबा* — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाली नगर पंचायत अध्यक्ष *अजय जायसवाल* के नेतृत्व में गुरुवार को नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
यात्रा की शुरुआत *अटल चौक* में शहीदों को माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद तिरंगा हाथों में लेकर स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होकर नगर भ्रमण करते हुए *शहीद स्मारक हाई स्कूल* पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
समापन स्थल पर सामूहिक रूप से *राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत* गाए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प भी लिया। इस दौरान
कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रशासन के अधिकारी, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण,एल्डरमैन, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना स्टाफ और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाना और शहीदों के बलिदान को याद करना है,कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

*भाजपा मंडल पाली ने भी निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*
साथी भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य माया रूपेश कंवर सहित मंडल पाली के पदाधिकारी ने भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का शामिल हुए,

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW