*पाली / कोरबा:* कोरबा जिले के पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रशेखर पटेल का जन्मदिन आज पाली में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत पाली एवं पीडब्लूडी रेस्ट हाउस परिसर में दो अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी,नपं.अध्यक्ष अजय जायसवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल,वरिष्ठ भाजपा नेता कीर्ति कश्यप सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए और चंद्रशेखर पटेल को जन्मदिन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और माल्यार्पण कर अपने लाडले नेता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी ने उनके दीर्घायु एवं उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, नगर पंचायत के पार्षदगण सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने चंद्रशेखर पटेल के द्वारा संगठन एवं नगर विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
अंत में मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।







