👉विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने दी बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन,
*पाली / तानाखार :-* छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराकछार की बेटी संजू देवी यादव ने एक बार फिर देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है।
जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस स्वर्णिम विजेता टीम की सदस्य केराकछार की लाडली संजू देवी यादव रही हैं।
संजू के स्वर्ण जीतते ही पूरे पाली-तानाखार क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण अंचल की एक बेटी का एशिया स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण जीतना, प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है।
*विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने दी बधाई*
पाली-तानाखार विधायक *श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम* ने संजू देवी यादव की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा –
> “ग्राम केराकछार की बेटी, हमारी लाडली संजू देवी यादव ने अपने उत्कृष्ट खेल, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जापान में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल तानाखार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। संजू की यह उपलब्धि हमारे आदिवासी अंचल की प्रतिभा को दर्शाती है। मैं लाडली संजू सहित पूरी भारतीय महिला कबड्डी टीम को इस स्वर्णिम सफलता की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।”
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव मदद दे रही है और संजू जैसी बेटियां छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा का नया चेहरा हैं।
संजू के गांव केराकछार सहित क्षेत्र और प्रदेश में भी जश्न का माहौल है। परिजनों और ग्रामवासियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।






