राशि लेकर कार्य नहीं करने वाले ग्राम पंचायतों से हो रही वसूली, रजगामार पंचायत में कलेक्टर की कार्यवाही

                                                        *प्रतीकात्मक छवि

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

रजगामार ग्राम पंचायत में कार्य पूर्ण होने पर सरपंच को भुगतान न कर राशि को जनपद के वसूली मद में किया गया समायोजन

कोरबा 30 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा शासन से राशि प्राप्त कर कार्य नहीं कराने वाले सरपंच एवं सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उनसे राशि की वसूली के निर्देश सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को दिए गए हैं। इसी कड़ी में 15 वें वित्त की राशि एवं मूलभूत की राशि में वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोरबा द्वारा 09 जनवरी 2025 को आदेश पारित कर ग्राम पंचायत रजगामार, जनपद पंचायत कोरबा के सरपंच श्रीमती रमूला राठिया पति सुखराम राठिया को सरपंच पद से पृथक करने के साथ पंचायती राज अधिनियम अंतर्गत निर्वाचन के लिये छह वर्ष के लिए निरर्हित कर दिया गया था।
पूर्व में ग्राम पंचायत रजगामार, जनपद पंचायत कोरबा के सरंपच श्रीमती रमूला राठिया पति सुखराम राठिया एवं सचिव ईश्वर धिरहे के संबंध में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्राप्त शिकायत की जाँच प्रतिवेदन अनुसार कुल 83,94, 940 /- रूपये का कार्य होना पाया गया, अपितु इस कार्य हेतु किसी प्रकार की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति नहीं लिया गया एवं कैशबुक व बिल व्हाउचर का संधारण नहीं किया गया। इन 83,94,940/- रूपये के कार्य को छोड़कर शेष 72,05,139 /- रूपये की वसूली हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
इस मामले में ग्राम पंचायत रजगामार में 15वें वित योजनांतर्गत की गई वित्तीय अनियमित्ता के कारण सरपंच / सचिव ग्राम पंचायत रजगामार से राशि 7205139 /- की वसूली की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोरबा न्यायालय में प्रक्रियाधीन है। जिसमें से उक्त राशि का समान हिस्सा में राशि सरपंच / सचिव से किया जाना है। सरपंच ग्राम पंचायत रजगामार द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत कराए गए कार्यो की द्वितीय एवं अंतिम किश्त की राशि हेतु माँग पत्र भेजा गया था, उक्त माँग पत्र के आधार पर जिला खनिज न्यास मद से 3632332/- का चेक आर.टी.जी.एस. के माध्यम से जनपद पंचायत कोरबा के खनिज शाखा के खाता क० 0222104000328890 आई.डी.बी.आई. बैंक के खाता में प्राप्त हुआ है। उक्त राशि को वसूली योग्य राशि में समायोजन करने हेतु जनपद पंचायत कोरबा के जनपद वसूली मद के खाता क्रमांक 0222104000119375 आई.डी.बी.आई. बैंक में जमा कर दिया गया है।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW