हिट एंड रन अन्तर्गत कलेक्टर ने तीन मृतक के आश्रि़तों को 06 लाख की राशि स्वीकृत की

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

टक्कर मारकर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम- 2022 के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने तीन मृतक के आश्रितों हेतु कुल 06 लाख की राशि स्वीकृत की है। यह राशि जनरल इंश्योरेंस कौंसिल मुंबई द्वारा भुगतान किया जायेगा।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 06 फरवरी 2024 को अज्ञात वाहन से स्थान बोईरदादर जिल्गा पर दुर्घटना के परिणाम स्वरूप वेदकुमार कंवर पिता नोहर सिंह कंवर निवासी बरपाली (जिल्गा) तहसील भैसमा जिला कोरबा की मृत्यु हुई, जिसमें मृतक के विधिक प्रतिनिधि / वारिसान के रूप में उसके पत्नि श्रीमती चंपा बाई पति स्व. वेदकुमार कंवर निवासी बरपाली (जिल्गा) तहसील भैसमा जिला कोरबा को प्रतिकर के रूप में रूपये दो लाख स्वीकृत किया गया है। इसी तरह 16 फरवरी 2024 को अज्ञात वाहन से रिंग रोड बालको पर दुर्घटना के परिणाम स्वरूप अमित मिश्रा पिता कृष्ण मुरारी मिश्रा निवासी पाढ़ीमार डुग्गुपारा, कृष्णा विहार, पी.एस. कॉलोनी बालकोनगर कोरबा तहसील कोरबा जिला कोरबा की मृत्यु हुई, जिसमें मृतक के विधिक प्रतिनिधि / वारिसान के रूप में उसके पिता श्री कृष्ण मुरारी मिश्रा पिता राम आधार मिश्रा निवासी पाढ़ीमार डुग्गुपारा, कृष्णा विहार, पी.एस. कॉलोनी बालकोनगर कोरबा तहसील कोरबा जिला कोरबा को प्रतिकर के रूप में रूपये दो लाख और 07 फरवरी 2024 को अज्ञात वाहन से स्थान बोईरदादर जिल्गा पर दुर्घटना के परिणाम स्वरूप प्रभुराम कंवर पिता मुकुत राम कंवर निवासी बरपाली (जिल्गा) तहसील भैसमा जिला कोरबा की मृत्यु हुई, जिसमें मृतक के विधिक प्रतिनिधि / वारिसान के रूप में उसकी पत्नि श्रीमती रामवती पति स्व. प्रभुराम कंवर निवासी बरपाली (जिल्गा) तहसील भैसमा जिला कोरबा को प्रतिकर के रूप में रूपये दो लाख की राशि स्वीकृत किया गया है।यह राशि जनरल इंश्योरेंस कौंसिल मुंबई द्वारा भुगतान किया जायेगा।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    संस्कार पब्लिक स्कूल, बांधाखार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW