महतारी वंदन से मिला आर्थिक सम्बल,पक्के मकान से खुली सुरक्षित भविष्य की राह, योजनाओं से लाभान्वित हो रही वृद्धा वेदकुँवर

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

नदी किनारे अपने गाँव के कच्चे मकान में रहती आई वृद्धा वेदकुँवर ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें एक दिन कच्चे मकान से छुटकारा मिल जाएगा। वह सोचती थी कि उन्हें तो बस इसी झोपड़ी में ही जिंदगी गुजारनी होगी। वृद्धा वेदकुँवर के लिए वह दिन बहुत खुशी का था,जब उन्हें पता चला कि गाँव में उनका नाम भी पीएम आवास योजना से पक्का मकान के लिए आया है। शुरुआत में तो वेदकुँवर को लगता था कि वह कैसे मकान पूरा बनवा पाएगी,मगर जैसे-जैसे राशि किश्तों में आती गई, उनके मकान की नींव से लेकर दीवार भी बनती गई। वेदकुँवर का मकान आने वाले कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। उनका कहना है कि मकान बनने के बाद वह अपनी बेटी के साथ पक्के मकान में ही रहेगी और उन्हें जिस तरह झोपड़ी में परेशानी उठानी पड़ती थी वह यहाँ नहीं उठाना पड़ेगा।
     कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जोगीपाली की वेदकुँवर पटेल ने बताया कि पीएम आवास की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने अपना घर बनवाना शुरू किया। अभी दो किश्त मिल चुकी है। पक्का मकान बनने से उन्हें बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में बहुत सालो तक रहना पड़ा। इस दौरान बारिश से लेकर अन्य दिनों में भी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि इस बारिश से पहले घर को पूरा बनवाकर इसमे ही रहना शुरू करेंगे। वृद्धा वेदकुँवर ने बताया कि उन्हें महतारी वन्दन योजना अंतर्गत एक हजार की राशि भी मिलती है। इस राशि का उपयोग हर माह घर की आवश्यकता को पूरा करने जरूरी सामग्री क्रय करती है। उनका कहना है कि हम जैसी गरीब महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना किसी वरदान से कम नहीं। इनसे हमें आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से हम जैसे लोगों को न सिर्फ आशियाना मिला,अपितु हर महीने पैसे भी मिल रहे हैं और इन्हीं पैसों से घर चल रहा है।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW