👉🏼आर बी फ्यूलस ने समारोह पूर्वक प्रदान किया पुरस्कार
पाली/
ग्राहक- उपभोक्ता के बीच अपनी क्वालिटी, विश्वसनीयता और पैठ बढ़ाने के उद्देश्य से भारत पेट्रोलियम के ₹200 का पेट्रोल डलवाने पर कूपन स्कीम के तहत पाली क्षेत्र के पांच ग्राहकों को एंड्राइड टीवी सहित अन्य पुरस्कार मिले हैं.
भारत पेट्रोलियम के पाली क्षेत्र में अधिकृत विक्रेता आर बी फ्यूल्स के द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य (छत्तीसगढ़ शासन) नवीन सिंह ठाकुर, एल्डरमैन रामविलास जायसवाल ,पार्षद विष्णु ताम्रकार ,समीन पटेल आदि अन्य की गरिमामयी उपस्थिति में भाग्यशाली ग्राहको को पुरस्कार दिया गया.इसमें 80 सेंटीमीटर कलर टीवी का पुरस्कार रविंद्र कुमार कंवर को प्राप्त हुआ है. इसके अलावा पाली क्षेत्र से शत्रुहन गिरी को बाउल सेट, प्रियम चौबे को पावर बैंक, किशन कुमार को ब्लूटूथ स्पीकर और गोकर्ण लाल को इयर पॉड मिला है. भाग्यशाली ग्राहकों को अतिथियों के कर कमल पुरस्कार प्रदान किया गया. उल्लेखनीय है कि वर्तमान दौर में कई कंपनियां फर्जी स्कीम दिखाकर वह वाहवाही लूटते हैं. लेकिन भारत पेट्रोलियम ने न केवल पूरे देश स्तर पर स्कीम चलाई बल्कि पाली जैसे छोटे क्षेत्र में पांच ग्राहकों को पुरस्कार भी मिला. इतना ही नहीं इन्हें सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कृत और सम्मानित भी किया .आयोजन के जरिए आरबी फ्यूल्स ने एक बार फिर अपनी विश्वसनीयता साबित की. इस कार्यक्रम में कई अन्य जनप्रतिनिधि, ग्राहक और नागरिक गण भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जसपाल सिंह छाबड़ा ने किया.






