संवाददाता- दीपक डिक्सेना
कोरबा/पाली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुनगाडीह, विकासखंड पाली में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सदुपयोग को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पढ़ाई और भविष्य निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर छात्राओं द्वारा तैयार की गई रंगोली एवं विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक कला रूपी संरचनाओं का अवलोकन किया गया।
इसके पश्चात मुनगाडीह स्थित प्राचीन शकारियापाठ दाई मंदिर में दर्शन कर श्रमदान किया गया। वहीं मुनगाडीह ग्राम के शहीद श्री शत्रुहन प्रसाद के परिवार को सम्मानित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री श्री विवेक मार्कण्डेय जी, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री कीर्ति कश्यप जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री विष्णु यादव जी, मंडल महामंत्री श्री कामता जायसवाल जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री हरीश चावड़ा जी, एल्डरमेन श्री रामबिलास जायसवाल जी, ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच, एसएमडीसी सदस्य सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








