पाली में “आंगन मिलन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रंगोली-मेहंदी से लेकर गोद भराई और अन्नप्राशन तक हुए संस्कार

पाली (कोरबा) -* सेवा संकल्प अभियान के तहत पाली,रंगोले एवं छिंदपारा के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी की बहनों एवं क्षेत्र की महिलाओं के बीच रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं भारतीय परंपरा के अनुसार गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित *नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा -* “आंगनबाड़ी हमारी समाज की नींव है। यहां से ही स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृत्व की शुरुआत होती है। आज का यह आंगन मिलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सेवा का संगम है। रंगोली, मेहंदी के साथ-साथ गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे संस्कार हमारे मूल्यों को जीवित रखते हैं। मैं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं जो दिन-रात माताओं और बच्चों की सेवा में लगी हैं। नगर पंचायत आपकी हर संभव मदद के लिए हमेशा साथ है।”

*भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति शर्मा ने कहा -* “सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और भारतीय संस्कारों को पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी यही संकल्प है कि आंगनबाड़ी केंद्र सशक्त हों।

*पार्षद एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उमेश चंद्रा ने कहा,* कि आज जिन बहनों का सम्मान हुआ है, वे सभी सम्मान की हकदार हैं। गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रम समाज में महिला और बच्चे के महत्व को दर्शाते हैं। संगठन की ओर से मैं सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देती हूं।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपं उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,पूर्व नपं अध्यक्ष उमेश चंद्रा,पार्षद एवं सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग ,श्रीमती ज्योति उईके,पार्षद पुनिराम पटेल,पार्षद विष्णु ताम्रकार,पार्षद सुनील साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामफल पटेल,महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी पल्लवी जायसवाल,बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप,मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,पूर्व पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास विभाग,सावित्री श्रीवास ,महिला बाल विकास अधिकारी अन्वेष दिवान,सुनील जायसवाल,सेक्टर सुपरवाइजर प्रतिभा सिंह,प्रतीक्षा शर्मा, तारा ठाकुर,अर्चना मिश्रा,नीलमणि ठाकुर,शकुन्तला साहू,लता कश्यप सहित बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं, अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW