संवाददाता- दीपक डिक्सेना
कोरबा/पाली। पाली नगर के शिव मंदिर चौक में मंगलवार को नशे की हालत में दो सगे भाइयों के बीच शराब भट्ठी जाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार, पोटापानी निवासी दो भाइयों में से एक भाई शराब भट्ठी जाने से दूसरे भाई को मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि एक भाई ने दूसरे के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया।
पाली पुलिस पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाली पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।







