पाली।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना हरदीबाजार के सेक्टर तिवरता अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगोले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाली अध्यक्ष प्रतिनिधि शोभा जगत, जनपद सदस्य मनोज कंवर एवं भाजपा मंडल कार्यकर्ता देवनाथ यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सरपंच शिवकुमार मरावी, पंच फिरन सिंह, सीमा कंवर, किरण मरावी, उत्तम मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से संवाद कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
*”हर घर मुनगा – घर-घर मुनगा” का दिया संदेश*
सभा को संबोधित करते हुए सभापति माया कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने “हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा” का आह्वान कर पोषण के प्रति जागरूक किया है। मुनगा हमारे आंगन में आसानी से उपलब्ध पौष्टिक पौधा है, जिसकी पत्तियां और फलियां पोषक तत्वों से भरपूर हैं। प्रत्येक परिवार अपने घर में कम से कम एक मुनगा का पौधा लगाकर उसे भोजन का हिस्सा बनाए।
उन्होंने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ मां से स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ बच्चे से स्वस्थ परिवार का निर्माण होता है। ग्रामीणजन प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर मुनगा पौधरोपण को जनअभियान बनाएं।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर सविता बांधे सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंपा उइके, लक्ष्मी चौहान, तिहारो टेकाम, सावित्री मरावी, मंथन कंवर, भगवती कंवर, पूनम श्याम, मंगली कंवर, मितानिन उर्मिला कंवर, शर्मिला यादव, शांति आर्मो एवं मीना देशवार सहित बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।







