सेवा संकल्प अभियान : जनपद कार्यालय पाली में सजी योजनाओं की रंगोली, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत का दिया संदेश

पाली (कोरबा) -* सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत कार्यालय पाली में अनूठे अंदाज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय परिसर में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।

रंगोली के माध्यम से ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘विकसित भारत’, ‘महिला सशक्तिकरण’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को बड़ी ही खूबसूरती से उकेरा गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर संगठन प्रतिनिधि के रूप में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर पंचायत पाली की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संजू जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती श्यामा पांडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती नंदनी जायसवाल, महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी पल्लवी जायसवाल, जनपद पंचायत सीईओ मोहनीश आनंद देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की बहनें, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*अतिथियों का उद्बोधन -*

*नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा -* “सेवा संकल्प अभियान केवल सरकारी अभियान नहीं है, यह समाज में सेवा का भाव जगाने का अभियान है। आज जनपद कार्यालय में बनी ये रंगोलियां सिर्फ रंग नहीं हैं, ये हमारे विकसित भारत का संकल्प हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर एक पेड़ मां के नाम तक, हर योजना में मातृ शक्ति का सम्मान है। मैं स्व सहायता समूह की बहनों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपनी कला से इन योजनाओं को जीवंत कर दिया।”

*भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संजू देवी जायसवाल ने कहा -* “जब महिला सशक्त होती है तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। रंगोली हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है और उसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार करना एक सराहनीय पहल है। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। आज यहां उपस्थित सभी बहनों से मेरा आग्रह है कि वे इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।”

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली प्रतिभागियों की सराहना की गई।

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW