सभापति की मांग पर मारुति क्लीन कोल एंड पावर ने बढ़ाया सहयोग, बसीबार में हैजा पीड़ितों से मिली माया रूपेश कंवर

कोरबा । ग्राम पंचायत बसीबार में हैजा फैलने के बाद हालात का जायजा लेने पहुंचे जिला स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति माया रूपेश कँवर ने बुधवार को पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए, दवाइयों के स्टॉक की जांच की और ड्यूटी में लगे चिकित्सकों को हर संभव इलाज और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अभी तक  लगभग 100 पीड़ित लोगों का उपचार किया जा चुका है , वही लगभग 50 पीड़ितों को पाली रेफर किया गया है तथा वर्तमान में 20 के करीब पीड़ित शिविर में भर्ती है

दौरे के समय जनपद पंचायत पाली सदस्य मनोज कँवर, ग्राम सरपंच कंचन बाई कँवर , संजय चौहान, तारकेश्वर पटवा महामंत्री (भाजपा मंडल पाली) , रुपेश कँवर उपाध्यक्ष (भाजपा मंडल पाली), और उपसरपंच देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

उपचार एवं राहत कार्यों में जिन सामग्रियों की कमी थी, उन्हें पूरा करने के लिए सभापति की मांग पर मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड, बाँधखार प्रबंधन आगे आया। कंपनी ने गांव में पेयजल आपूर्ति, मरीजों के लिए गद्दे, सेनेटाइज़र और आपात स्थिति में जनरेटर उपलब्ध कराया है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस सुविधा देने का भरोसा भी जताया है।

वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर लगातार मरीजों का उपचार कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW