कोरबा : कलेक्टर एवं एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था की ली समीक्षा बैठक । कानून व्यवस्था बनाए रखने अधिकारियों को सजगता व सतर्कता से कार्य करने के दिए निर्देश । संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने व लोक शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने किया निर्देशित

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

07 जून 2025 । जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। सभी अधिकारियों को 
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए  प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने संवेदनशील क्षेत्रो पर विशेष ध्यान रखने एवं लोक शांति भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने  सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
राजस्व एवं पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रूप से सघन पेट्रोलिंग करने हेतु  निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारियों को अपने निचले अमले को पूरी तरह सक्रिय रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कहा। जिससे किसी भी समस्या का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण किया जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने सभी अधिकारियों को  शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुश्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।  सूचना तंत्र को सक्रिय रखने एवं आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए कहा।  एसपी ने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने एवं इस प्रकार की एक्टिविटी में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान  उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्राकतिक आपदा से हुए आकस्मिक मौत अंतर्गत आरबीसी 6-4 के तहत दी जाने वाली राहत राशि एवं हिट एंड रन के मामले में अज्ञात वाहन से होने वाले मृत्यु के प्राप्त आवेदनों को भी शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए। जिससे पीड़ित परिवारों को राहत पहुँचाया जा सके।
इस अवसर पर प्रभारी निगमायुक्त, अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे,एडिशनल एसपी सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार , थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW