आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित । विभागवार कार्यों की समीक्षा कर  निराकरण के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश । लंबित आवेदनों को शीघ्रता से निराकृत करने हेतु किया निर्देशित

कोरबा 08 जुलाई 2025।  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आयुक्त नगर निगम कोरबा श्री आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने लगातार हो रही बरसात को ध्यान में रखते हुए सभी लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को मुस्तैद रहने  व सतर्कता से कार्य करने कहा। साथ ही कृषि, राजस्व, नगर निगम , पंचायत, विद्युत सहित अन्य विभागों को बारिश से होने वाली क्षति का समय पर आकलन कर पीड़ितों को राहत पहुँचाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में श्री पाण्डेय ने शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यो की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं का आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुँचाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर गम्भीरता से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक  बिजली कटौती की समस्याओं को गम्भीरता से दूर करने के लिए कहा इस हेतु विभाग के निचले अमले लाईनमैन की फील्ड पर  उपस्थिति सुनिश्चित करने व उन्हें सक्रियता से कार्य करने की हिदायत दी।  साथ ही जिले के दूरस्थ क्षेत्रो के विद्युतविहीन बसाहटों, मजरा टोलों में विद्युत कनेक्शन पहुँचाने हेतु किए जा रहे सर्वे कार्य को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन में पिछड़े विभागों से समन्वय कर कार्य मे प्रगति लाने की बात कही साथ ही उन्हें अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, पिछड़ा वर्ग की भलाई  सहित अन्य जनहित कार्यों में व्यक्तिगत रुचि लेकर विशेष कार्य करने के लिए कहा।  सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के मरीज वार्ड में एसी लगाने के कार्य मे भी प्रगति लाने के लिए कहा। आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रगति की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही। प्राकृतिक आपदा आरबीसी 6-4, सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि के प्रकरणों को भी जल्दी से निराकृत करने के लिए कहा। नक्शा सुधार के कार्य व कोटवारी जमीन को वापस राजस्व भूमि में दर्ज करने की कार्यवाही को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने  विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पीजीएन , मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानव अधिकार आयोग, कमिश्नर कार्यालय सहित अन्य  जनशिकायत पोर्टलो में लंबित आवेदनों को भी शीघ्रता से  परीक्षण कर निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
  इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW