डोम नाला में बनेगा एनीकट, उरगा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी सहित आसपास के गांव को मिलेगा पानी



*कलेक्टर ने नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश*

कोरबा 2 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज उरगा सेमीपाली स्थित डोम नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उरगा सेमीपाली में स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में व्याप्त पेयजल की समस्या के निराकरण और आसपास के गांव तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डोमनाला में एनीकट निर्माण की संभावना को मौके पर देखा। कलेक्टर श्री वसंत ने पीएचई, सिंचाई विभाग और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने डोमनाला में एनीकट बनने से होने वाले लाभ और जलसंरक्षण के महत्व को ध्यान रखकर एनीकट निर्माण हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले के आसपास सब्जी उत्पादन करने वाले छोटे किसानों के हितों का भी ध्यान रखने और एनीकट बनने के बाद सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। एनीकट बनने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित निस्तारी की सुविधा, आसपास के जलस्रोत के स्तर में वृद्धि, किसानों को स्वयं के पंप में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।  निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड के ईई श्री योगेश पटेल, सिंचाई विभाग के ईई श्री एसएल द्विवेदी, पीएचई के ईई श्री रमनकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW