पोड़ी से लेपरा मार्ग के लिए डीएमएफ से मिली 1 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति, बारिश में आवागमन होगा आसान



*नगर निगम के स्वच्छता दीदीयों को पैडल वाले रिक्शा के जगह मिलेगा 100 ई-रिक्शा*

कोरबा 2 मई 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की मांग और जनसामान्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला खनिज न्यास अंतर्गत जिले में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की है। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ ब्लॉक के अंतर्गत पोंड़़ी से लेपरा मार्ग में  3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु रूपये एक करोड़ 20 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें एजेंसी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को बनाया गया है। इस मार्ग का कुछ हिस्सा बारिश के दिनों में बह गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। मार्ग को पक्का बनाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी। डीएमएफ से उक्त के मार्ग बनने के पश्चात पोड़ी सहित लेपरा और बांझीआमा के ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। बारिश के दिनों में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। कलेक्टर द्वारा डीएमएफ से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रजगामार में प्रयोगशाला हेतु 49 लाख 98 हजार और अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु रूपये 19 लाख 22 हजार 200, नगर पालिक निगम के स्वच्छता दीदीयों के लिए 100 ई-रिक्शा क्रय किये जाने हेतु रूपये 02 करोड़ 81 लाख स्वीकृत किया गया है। नगर निगम अंतर्गत स्वच्छता दीदीयों द्वारा वर्तमान में पैडल वाले रिक्शा से घर-घर जाकर कचरा इक्टठा किया जाता है। ई-रिक्शा मिलने से उन्हें अतिरिक्त श्रम नहीं करना पड़ेगा।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW