नगर पंचायत पाली में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कोरबा/पाली:।  “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत नगर पंचायत पाली में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में एक दिवसीय कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा अध्यक्षता अंशुल पैकरा, सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत पाली ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में दिलहरण कुर्मी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा,जनपद सदस्य उत्तम ओरके, पार्षद सोना ताम्रकार, पार्षद सुनील साहू एवं दीपक शर्मा पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के अधिकारियों तथा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई। साथ ही कोरबा से पधारे उप संचालक कृषि डी.पी.एस. कवर ने भारत सरकार द्वारा संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की महत्ता एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

शिविर में नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामों के किसान, कृषक मित्रों एवं जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित कृषकों द्वारा कृषि संबंधित समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों से संवाद स्थापित किया गया, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान प्रस्तुत किया।

इस आयोजन का उद्देश्य कृषकों को उन्नत तकनीकों, योजनाओं एवं संसाधनों से जोड़ना तथा खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना रहा। इस शिविर में जी पी डिक्सेना व.कृ.वि.अधि पाली, यू. के. तंवर पशु चिकित्सा अधिकारी, चेतन साहू एन एच एम उद्ध्यान, अजय सिंह , एम एस गोंड़,  नवीन जायसवाल और एस के पैगम्बर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW