संवाददाता- दीपक डिक्सेना
कोरबा तुमान। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत तुमान में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रातः 8 बजे आदि शक्ति मां तुमान दाई मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष श्री चतुरभुवन नायक, CEO पोड़ी उपरोड़ा श्री खगेश निर्मलकर सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, स्वच्छाग्राही, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। साथ ही जनपद स्तर के संकाय सदस्य एवं SBM-G समन्वयक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक सहभागिता के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण का संदेश दिया गया।






