*कोरबा* सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना हरदीबाजार के सेक्टर तिवरता अंतर्गत ग्राम सिरकी के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती माया रुपेश कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम बार मां बनने वाली गर्भवती माताओं का पारंपरिक गोदभराई संस्कार कराया गया। वहीं महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता तथा बच्चों के लिए खेलकूद एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती कंवर ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज की नींव है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता से जुड़ी शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से आंगनबाड़ी सेवाओं का नियमित लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सरपंच छतबाई, भाजपा जिला संयोजक हीरा लाल अहीर, पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्टर सुपरवाइजर सविता बांधे सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला कोराम, बरत कुंवर, प्रमिला कोराम, सीमा सिन्द्राम एवं सुशीला मरकाम का विशेष योगदान रहा।






