*बकसाही (कोरबा) -* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकसाही में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती भी मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद NSS इकाई के स्वयंसेवक ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए ग्राम पंचायत भवन स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की गई।
स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने बाजार परिसर, स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक शाला परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग तीन बोरा प्लास्टिक, पन्नी व अन्य कचरा एकत्र कर उसका उचित निपटान किया गया।
कार्यक्रम में सभी ने अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नूतन योगेश राज, उपसरपंच संतोष कुमार कश्यप, समस्त पंचगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर डिक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया।







