गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा इंडियन पब्लिक स्कूल पाली

संवाददाता – नरेन्द शर्मा पाली से

श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक परंपरा के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

पाली। इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गणेशोत्सव मनाया गया। गणेशोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, ज्ञान, बुद्धि एवं विद्यालय की प्रगति की कामना की।

गणेशोत्सव के समापन अवसर पर आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी एवं शिक्षकगण “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ भगवान श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई देने पहुंचे।

विसर्जन से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान श्री गणेश से विद्यालय, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक गणेश प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ।

हर वर्ष निभाई जाती है गणेश स्थापना की परंपरा

इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में प्रत्येक वर्ष गणेशोत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा निभाई जाती है। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें संस्कार, अनुशासन, एकता और सहयोग की भावना विकसित करना है।

विद्यालय के डायरेक्टर राकेश मिश्रा, एडमिनिस्ट्रेटर कुणाल महापात्रा एवं प्रिंसिपल संतोष देवनाथ ने गणेशोत्सव के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का भी महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं चित्ररेखा चौबे, साक्षी जायसवाल, अंजू पटेल, ममता जगत एवं अनामिका देवनाथ सहित विद्यालय की अन्य सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षिकाओं ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

गणेश विसर्जन के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश को विदाई दी। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा, उल्लास और उमंग के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं ज्ञान का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की

  • इन्हें भी देखें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    *पाली (कोरबा)।* ग्राम नुनेरा में विजयादशमी के अवसर पर आज भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अथक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन लगातार 13वें…

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली (कोरबा)। पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई और बुनियादी चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में गंदगी और कभी थर्मामीटर खराब होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW