संवाददाता – दीपक डिक्सेना पाली
*पाली |* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाली संकुल में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की संकुल स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने कला और विचारों के माध्यम से सेवा भावना का सुंदर प्रदर्शन किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, विशिष्ट अतिथि नपं. उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, एल्डरमैन रामविलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, पार्षद श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा, पार्षद गीता शुक्ला, पार्षद श्रीमती ज्योति उईके, पार्षद सुनील साहू मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग से विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम, प्रभारी नोडल प्राचार्य शा.उ.मा.वि. श्रीमती शशि कला श्रीवास, लहरे सर प्राचार्य स्वामी आत्मानंद विद्यालय, प्राचार्य मा.शा. कन्या श्रीमती रीता तांडी, प्रधान पाठक राजेंद्र कुमार कुर्रे प्रा.शा. इंदिरा नगर, बसंत कुमार आर्मी, दीपेंद्र कुमार, शिवभूषण उइके, श्रीमती कुसुम लता महिलांगे, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती नलिनी मुले, अश्वनीकांत, संकुल शैक्षिक समन्वयक गिरीश गौतम शर्मा, गणेश जायसवाल अपेक्स स्कूल पाली, श्रीमती दीपा गुप्ता गुरुकुल स्कूल पाली सहित संकुल अंतर्गत पाली के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का विषय सेवा, स्वच्छता,नया भारत, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता पर आधारित रहा। ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से सेवा संकल्प को कैनवास पर उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करती हैं। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही बच्चों में बचपन से सेवा भाव जागृत करना है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कांत एवं आभार प्रभारी नोडल अधिकारी श्रीमती शशिकला श्रीवास ने किया,








