नुनेरा.छत्तीसगढ़ भाजपा की विष्णु देव साय सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न निगम, बोर्ड एवं मंडलों की नई सूची जारी की गई है। इस सूची में ग्राम पाली जिला जांजगीर चाम्पा निवासी *बसंत कुमार पटेल* को *छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड का सदस्य* नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों और समर्थकों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि बसंत पटेल जी की नियुक्ति से पाली एवं आसपास के किसानों की समस्याओं को शासन स्तर पर मजबूती से रखा जाएगा।
श्री बसंत कुमार पटेल सामाजिक कार्यों और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रहे हैं। शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य के रूप में उन्हें कृषि, उद्यानिकी और किसान कल्याण से संबंधित नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि बसंत पटेल जी के नेतृत्व में किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिलेगा।



