नपं पाली के नवनियुक्त एल्डरमैन ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से की सौजन्य मुलाकात, नियुक्ति पर जताया आभार

*कोरबा/पाली*  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में की गई एल्डरमैन नियुक्ति के बाद नगर पंचायत पाली में मनोनीत तीनों एल्डरमैन ने शनिवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
             नगर पंचायत पाली से रामनारायण पटेल, रामबिलास जायसवाल और हरीश चावड़ा को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। तीनों ने पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष लखन पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल और वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला से मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया।नवनियुक्त एल्डरमैन रामनारायण पटेल ने कहा कि “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर निभाऊंगा। आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना ही हमारी पहली जिम्मेदारी होगी।” 
रामबिलास जायसवाल ने कहा कि “यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। हम सभी मिलकर पाली को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे।” 
हरीश चावड़ा ने आभार जताते हुए कहा कि “मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूं। जो भी दायित्व मिलेगा उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।
                 साथ ही मुलाकात के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई देते हुए कहा कि “आप तीनों अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ता हैं। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर पार्टी की छवि को और मजबूत करना है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए।
          नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि “नगर पंचायत के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और एल्डरमैन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। आप सबके अनुभव से पाली को नई दिशा मिलेगी। 
उपाध्यक्ष लखन पटेल और मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने भी कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रयाग नारायण शांडिल्य, जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश चंद्रा, पार्षद सोना ताम्रकार, तूफान सिंह राज, पुनीराम पटेल, भूपेंद्र कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, रामनाथ यादव, रितेश शुक्ला, रिंकू जायसवाल, दीपक शुक्ला, आबिद खान, योगेश कुमार, रामा पटेल, सूरज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।मुलाकात के अंत में सभी ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और नगर के चौमुखी विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW