करतला कॉलेज में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस,मुख्य वक्ता रहे रघुराज सिंह उइके

कोरबा। शासकीय महाविद्यालय करतला में जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जनजातीय नायकों के शौर्य, योगदान और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।मुख्य अतिथि जुड़ावन सिंह ठाकुर (प्रांत अध्यक्ष, विद्या भारती) ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदियों से प्रकृति संरक्षण, सामाजिक एकता और साहसिक जीवन मूल्यों को संजोकर रखा है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की।

मुख्य वक्ता रघुराज सिंह उइके, अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि जनजातीय नायक इतिहास के नाम मात्र नहीं, बल्कि प्रेरणा के ज्वलंत स्तंभ हैं। उन्होंने आत्मसम्मान, स्वाभिमान और संघर्ष की शक्ति से राष्ट्र की रक्षा की। युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज और देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय संस्कृति प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली का संदेश देती है, जो आज के समय में और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

विशिष्ट अतिथि पुष्पराज सिंह (जिला संयोजक – जनजाति सुरक्षा मंच मौजूद रहे।साथ में बीरबल सिंह, लोक कला आयाम प्रमुख ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय कला, लोकपरंपराएँ और रीति-रिवाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर की मूल आत्मा हैं। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी इन पारंपरिक कलाओं को सीखकर आगे बढ़ाए और दुनिया के सामने अपनी विरासत की पहचान को मजबूती से प्रस्तुत करे।कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. सपना मिश्रा ने किया तथा मनीषा मिंज टोप्पो ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य मृगेश कुमार यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी दोनों बढ़ती हैं।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य, वाद-विवाद, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय गौरव का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW