रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी का बयान: अब समय आ गया है कि PoK को भारत में शामिल किया जाए”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश, नकवी बोले- “अब समय आ गया है कि पीओके को भारत में मिलाया जाए”

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है। इसी बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया है। नकवी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में संसद द्वारा पारित उस संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बनाने की बात कही गई थी।

मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए नकवी ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “इस्लाम को सुरक्षा कवच बनाकर इंसानियत को लहूलुहान करने वाले, इंसानियत और इस्लाम दोनों के दुश्मन हैं।”

भाजपा नेता ने आगे कहा कि देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए राष्ट्रीय एकता और सौहार्द को मजबूत करना बेहद जरूरी है। नकवी ने संसद के 22 फरवरी 1994 के उस सर्वसम्मत संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है और उसे पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्त कराना हमारी जिम्मेदारी है। इसी मकसद से जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 24 सीटें भी आरक्षित की गई हैं।

नकवी ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर भी चेताया

मुख्तार अब्बास नकवी ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से सतर्क रहने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की चालों से सावधान रहना आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। पुरी ने कहा, “उनसे कहिए कि अपनी मानसिक स्थिति की जांच कराएं। वे किस तरह के बयान दे रहे हैं। बहुत हो गया, अब हम यह सब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब कुछ दिन और इंतजार करिए।

इन्हें भी देखें

सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया…

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

error: Content is protected !!
ब्रेकिंग न्यूज़
Vastavik News

FREE
VIEW