मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक । कलेक्टर ने बैठक की तैयारी की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर 2025 को कोरबा प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री साय 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण एवं प्राधिकरण के सदस्य शामिल होंगे। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कोरबा, गोरेला- पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम (कवर्धा), बिलासपुर, रायगढ़ एवं सक्ती जिला शामिल हैं। प्राधिकरण में 51 सदस्य एवं 24 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। जो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में शामिल होकर स्वीकृत कार्यों के संदर्भ अपने विचार,सुझाव एवं शिकायत रखते हैं।

कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में शामिल होने वाले व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी एवं अधिकारियों के ठहरने हेतु निर्धारित विश्राम गृहों का लाइजनिंग अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मुख्यमंत्री से भेंट होने वाले हितग्राहियों की भी जानकारी तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाने एवं बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने एवं सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ प्राधिकरण बैठक की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रवेश, बैठक कक्ष, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, रोड क्लीयरेंस, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम कोरबा श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW