मन की बात’ 121वीं कड़ी: प्रधानमंत्री मोदी ने देश और वैश्विक मुद्दों पर रखे विचार

मन की बात’ के 121वें एपिसोड में पीएम मोदी का आतंकवाद पर सख्त संदेश, वैश्विक समर्थन का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में देश और दुनिया को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़े संदेश से की। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में शांति और विकास के माहौल को बिगाड़ने के लिए दुश्मनों ने एक बार फिर साजिश रची है। उन्होंने कहा, “कश्मीर में शांति लौट रही थी, पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी, विकास कार्य तेजी से हो रहे थे। ऐसे में आतंकियों ने कश्मीर को फिर से तबाह करने की कोशिश की है।”

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देशवासियों की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में न केवल 140 करोड़ भारतीय साथ हैं, बल्कि पूरी दुनिया भी भारत के समर्थन में खड़ी है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय जरूर मिलेगा और इस हमले के दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कई देशों के नेताओं ने फोन पर बातचीत कर भारत का समर्थन जताया है।

डॉ. के. कस्तूरीरंगन को दी श्रद्धांजलि

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन को भी याद किया। उन्होंने कहा, “डॉ. कस्तूरीरंगन जी ने विज्ञान, शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में इसरो ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण में भी डॉ. कस्तूरीरंगन की अहम भूमिका रही है।

मोदी ने बताया कि आज भारत न सिर्फ स्पेस टेक्नोलॉजी में विश्व शक्ति बन चुका है, बल्कि एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर रिकॉर्ड बना चुका है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन चुका है।

वैश्विक आपदाओं में भारत की मदद

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने वहां फील्ड हॉस्पिटल स्थापित कर मलबे में फंसे लोगों की जान बचाने में मदद की। साथ ही, भारतीय इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त इमारतों का आकलन कर राहत कार्यों में योगदान दिया।

पीएम मोदी ने यह भी साझा किया कि यूथोपिया में बसे भारतीय समुदाय ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए उन्हें भारत भेजने का बीड़ा उठाया है। इसके अलावा, भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान और नेपाल को दवाइयों और वैक्सीन की बड़ी खेप भेजकर स्वास्थ्य सेवाओं में मदद की है।

इन्हें भी देखें

सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया…

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें

नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
error: Content is protected !!
ब्रेकिंग न्यूज़
✕
Vastavik News

FREE
VIEW