बुढ़ापे में पक्के मकान का सहारा, बृज राम को नहीं होती  परेशानी। पीएम आवास योजना

कोरबा 22 अगस्त 2025 । प्रधानमंत्री आवास योजना बुजुर्ग बृज राम राठिया के लिए एक बड़ा सहारा बन गया है। कच्चे मकान में रहते हुए अनगिनत परेशानी उठाने वाले बृज राम को खुशी है कि अब इस उम्र में उन्हें खपरैल ठीक करने छत पर नहीं चढ़ना पड़ेगा। न ही बारिश के दिनों में उन्हें टपकते हुए पानी की बूंदों से परेशानी होगी।
  कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गढ़उपरोड़ा के सत्तर वर्षीय बृज राम राठिया ने बताया कि पक्के मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। बेटे के नाम पर जब पीएम आवास योजना से राशि मिली तो उन्होंने कुछ पैसे लगाकर मकान तैयार कराया। अब यह घर बहू, नाती के लिए भी काम आ रहा है। बुजुर्ग बृज राम राठिया ने बताया कि गाँव में अधिकांश घर खपरैल वाले और कच्चे ही होते हैं। इन कच्चे मकानों में हर साल मरम्मत करनी पड़ती है और बारिश में दीवार उखड़ने, खपरैल से पानी घर में गिरने जैसी अनेक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। गाँव में किसी का पक्का मकान बन जाना किसी सम्मान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए भी बहुत सम्मान का विषय है कि मेरे जीते जी पक्का मकान बन गया है और आने वाले समय में  नई पीढ़ी इसमे निवास करेगी। उन्होंने पीएम आवास योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरीबो के लिए सोचा यह बहुत सौभाग्य की बात है।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW