आरक्षक की दरियादिली से भटकी बुजुर्ग महिला पहुंची घर

पाली , कोरबा । पाली पुलिस के आरक्षक की दरियादिली से एक भटकी बुजुर्ग महिला को उसका घर परिवार मिल गया. लोगों ने आरक्षक के इस मानवीय पहलू की मुक्त कंठ से सराहना की है.
पुलिस पर अक्सर किसी भी कार्यवाही पर हम उंगली उठा देते हैं, लेकिन पाली पुलिस के एक आरक्षक अनिल कुर्रे के सदप्रयास ने मानवीय पहलू को भी उजागर किया है.य़ह वाक्या नगर पंचायत पाली का है. कल रात 9 बजे लगभग 65 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला CHC पाली के आसपास बदहवास घूमते दिखी,राह गुजरते ठाकुर राम भावनानी ने उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि वह ग्राम कुआटोला(नवागढ़-मारो) की रहने वाली है जो ग्राम पाली के निकट बुटाना गांव में तीज पर अपनी बेटी राजकुमारी श्रीवास के घर जाने निकली है ,लेकिन वह धोखे से अथवा बस वाले की लापरवाही से नगर पंचायत पाली पहुंच गई और लोगों से ग्राम बुटाना का पता पूछने लगी. बुजुर्ग महिला ज्यादा कुछ बता पाने में सक्षम नहीं थी. तेज बारिश और गहराती रात में ठंड से ठिठुरते भीगे बुजुर्ग महिला को कैसे उसके गन्तव्य तक पहुंचाया जाए, यह ठाकुर राम नहीं सूझा तो उसने अपने प्रेस के साथी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया और बुजुर्ग को यथा संभव मदद का आश्वासन दिया. इसकी जानकारी आरक्षक अनिल कुर्रे को दी गई जो उस वक्त कोरबा से पाली के लिए लौट रहा था. पहले ग्राम बुटाना खोजा गया.जो पाली से लगभग 60 किमी दूर लोरमी के निकट था.आरक्षक श्री कुर्रे ने बताया कि वह उस गांव को जानता है और उसने अपने स्तर उसके परिजनों की जानकारी जुटाया, तब स्थिति स्पष्ट हुई कि ग्राम बुटाना कोटा -लोरमी के बीच में स्थित है जहां बुजुर्ग महिला को जाना है.थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में रात 11 बजे आरक्षक श्री कुर्रे ने न केवल महिला के ग्राम की जानकारी जुटाई,वरन वाहन व्यवस्था कर ग्राम बुटाना उसके बेटी के घर तक छोड़ा.आरक्षक की इस संवेदनशील मानवीय पहल की सराहना हो रही है.

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW