गांव का सर्वांगीण विकास सकारात्मक सोच के साथ : अरविंद लहरिया

सीपत/बिलासपुर (अंजनी साहू) क्षेत्र के ग्राम बरेली में गुरुवार को एक विकास कार्य की सौगात मिली। अनुसूचित जाति प्रदेश कांग्रेस के संयोजक एवं मस्तूरी विधायक के सुपुत्र अरविंद लहरिया ने 5 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड (सूबे वस्त्रकर के घर से सुरेश यादव के घर तक पहुंच मार्ग) का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर अजा प्रदेश कांग्रेस संयोजक अरविंद लहरिया ने कहा कि गांव की गली, मोहल्ले और सड़क ही असली विकास का पैमाना है। जब लोगों को घर से निकलकर आसानी से पहुंच मार्ग मिल जाता है, तभी गांव में समृद्धि का रास्ता खुलता है। हमारी प्राथमिकता सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। बरेली जैसे मेहनतकश गांवों की तरक्की से ही प्रदेश की तरक्की होगी। यह सड़क ग्रामीणों के जीवन में सुविधा और समृद्धि दोनों लाएगी। आप सबका स्नेह और विश्वास ही मेरी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीति में सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन हम वादे नहीं, काम से जवाब देंगे। बरेली जैसे मेहनतकश गांव की तरक्की ही मेरे संघर्ष की असली प्रेरणा है। मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि आपके गांव की हर समस्या को मेरा अपना संघर्ष माना जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कमजोर, गरीब और किसानों के लिए काम किया है। आने वाले समय में भी हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका संकल्प है। इस दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधि,युकां नेता रजा अली , वीरेंद्र सूर्या, गौतम खरे ,  उपसरपंच कैलाश यादव, पूर्व सरपंच शीतला सिदार, राजेश केंवट, उमेशचंद्र केंवट, जन्मजय पटेल, कलेश्वर यादव, जनक केंवट, संजय केंवट, विनोद रजक, भागवत प्रसाद रजक, महेश केंवट, दिलहरण ठाकुर, कौशल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे…

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW