एनटीपीसी सीपत में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का भव्य आयोजन, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय तोखन साहू जी केंद्रीय राज्य मंत्री- आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने किया अंतर ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन ।  फाइनल में रलिया ने सीपत को हराया

सीपत से अंजनी साहू की खास रिपोर्ट

सीपत, बिलासपुर ।  एनटीपीसी सीपत में 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत आयोजित अंतर ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय- भारत सरकार एवं सांसद, बिलासपुर के द्वारा मसाल जलाकर किया गया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय उपस्थित रहे।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित इस खेल दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता मात्र नहीं है बल्कि यह हमारे युवाओं के भीतर खेल में नेतृत्व की क्षमता, टीम भावना और उनके हुनर व योग्यता को समृद्ध करने का अवसर है। अगर राष्ट्र को विकसित करना है तो युवाओं को स्वस्थ और फिट रहना होगा क्योंकि खेल राष्ट्रनिर्माण का आधार होता है।
उन्होंने भारत सरकार की योजनाओं जैसे-फिट इंडिया, खेलो इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हीं योजनाओं का परिणाम है कि आज भारत के खिलाड़ी एशियाई, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसी प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सफलता हासिल कर रहे हैं।  राज्यमंत्री ने सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान- सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 20 सितंबर तक जारी रहेगा, जिस दौरान खेल पंजीयन किया जाएगा और 21 सितंबर 25 दिसंबर तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान, एनटीपीसी सीपत में खेलने आए आठों गांवों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और इस अभियान में पंजीकरण कराने और हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उद्घाटन समारोह के बाद माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ दिलाई, जिसमें शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रहने का संकल्प लिया गया।
प्रतियोगिता में परियोजना प्रभावित आठ गांव—रांक, सीपत, गतौरा, कर्रा, देवरी, कौड़िया, रलिया और जांजी की आठ टीमों के कुल 96 खिलाड़ी भाग लिए।
फाइनल मुकाबला सीपत की टीम स्वामी विवेकानंद क्लब और रलिया की टीम शिव शक्ति क्लब के बीच खेला गया। शाम तक चले रोमांचक खेल में रलिया ने सीपत को 62-23 से पराजित कर खिताब अपने नाम दर्ज किया। विजेता टीम रलिया और उपविजेता टीम सीपत को परियोजना प्रमुख पाण्डेय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और बधाइयां दीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल में आगे आना और खेल भावना से खेलना सबसे अहम है। टीमें खेलने आईं और फिट इंडिया अभियान का हिस्सा बनीं, इसके लिए उन्होंने आभार भी व्यक्त किया और भविष्य में खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल न केवल ग्रामीण युवाओं में टीम भावना और अनुशासन विकसित करने और प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उन्होंने एनटीपीसी सीपत को भी बधाई दी और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर, डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, पूर्व मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन), सलीम विरानी अध्यक्ष एनटीपीसी सीपत इंटक यूनियन एसोशिएशन, योगेश वंशकार सरपंच प्रतिनिधी सीपत, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सभी गांवों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि गण व मीडिया जन उपस्थित रहे। साथ ही, एनटीपीसी सीपत के सभी महाप्रबंधक गण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि और स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य भी मौजूद रहे। एनटीपीसी सीपत में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए ‘खेलही गांव, बड़ही गांव’ की थीम दी गई थी।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW