कृषि महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस…तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन

बिलासपुर, 30 अगस्त/ बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. एन.के. चौरे मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ. एस.एल. स्वामी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, लोरमी (मुंगेली) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों को फिट इंडिया अभियान के विषय में जानकारी दी गई और खेल दिवस की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में खेल प्रभारी डॉ. दिनेश पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खेल दिवस के ऐतिहासिक महत्व और महाविद्यालय में खेलकूद गतिविधियों की परंपरा पर प्रकाश डाला। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. एन.के. चौरे ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। खेलों से शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ मानसिक अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इसी क्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि,”यह दिन हर वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है, जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को विश्वस्तर पर गौरवान्वित किया और ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया। खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य जनमानस में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस के महत्व को बढ़ाना है खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने खेलों में छात्रों से उत्साह से भागीदारी की अपील की।विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.एल. स्वामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि खेलों में भाग लेकर वे न केवल स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि अपनी क्षमताओं का भी विकास कर सकते हैं। खेल दिवस के अवसर पर अतिथियों द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को खेल दिवस की शपथ दिलाई गई। साथ ही “एक घंटा खेल के मैदान में – हर दिन स्वास्थ्य और सफलता का आधार” का संकल्प दिलाया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने फिट इंडिया आंदोलन की शपथ भी ली, जिसमें उन्होंने शारीरिक फिटनेस, योग, संतुलित आहार और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का वचन दिया।
इसके पश्चात विविध मनोरंजक और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी तथा अन्य गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में कृषि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएँ और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और खेल दिवस को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

  • इन्हें भी देखें

    निलंबन की पुरानी फाइल खोल छवि खराब करने की जा रही कोशिश….

    बिलासपुर:- न्यायधानी बिलासपुर, जिसे न्याय की नगरी कहा जाता है, इन दिनों एक प्रशासनिक अधिकारी को लेकर चर्चाओं में है। मामला भू अर्जन शाखा में पदस्थ अधीक्षक खिलेन्द्र यादव से…

    BJP संगठन में नई ऊर्जा, अशोक कौशिक को किसान मोर्चा की कमान

    बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जानता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर किसान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW