राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेश गतिविधियों का होगा आयोजन

कोरबा  । स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही वर्ष 2019 में माननीय प्रधान मंत्री जी के द्वारा 29 अगस्त को ही फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था, जिसके तारतम्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
           संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला मुख्यालय में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस पर सर्वप्रथम दर्री चौक स्थिति स्व. मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर प्रातः 7ः30 बजे माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर फिट इंडिया शपथ ग्रहण किया जायेगा। इसके पश्चात विभिन्न खेलों एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 29 अगस्त को शाम 04ः00 बजे से प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, कोरबा में हॉकी, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल सद्भावना मैच का आयोजन किया जाएगा। 30 अगस्त को इंडोर खेलों- किकबाक्सिंग, वूशु, कुडो एवं बॉक्सिंग तथा फिटनेश टॉक, खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद गतिविधियों का आयोजन एवं 31 अगस्त को संडे ऑन सायकल कार्यक्रम अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक और खिलाड़ी शामिल होंगे।
           राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिले में युवाओं, महाविद्यालयों, संस्थानों, पंचायत स्तर के युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों को जोड़कर संडे ऑन सायकल जैसे आयोजनों में बड़े पैमाने पर सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। फिट इंडिया अभियान में ऑनलाइन पंजीयन, वेबसाइट के माध्यम से फोटो, वीडियो पोस्ट करना और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने से सम्बंधित सहयोग प्रदान किया जायेगा।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW