पवित्र कार्तिक मास में आनंदमय वन भोजनालू महोत्सव कल, सैकड़ो की तादाद में तेलुगु समाज के लोग होंगे शामिल

बिलासपुर – बिलासपुर तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति, बिलासपुर द्वारा 9 नवंबर रविवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान श्री दर्शन मुनि उदासीन आश्रम, छठ घाट के मुख्य द्वार के बगल वाले द्वार के अंदर, आरपा नदी तट के किनारे में तेलुगू समाज के द्वारा बड़े हर्षौल्लास एवं आनंदमय वातावरण में पवित्र कार्तिक मास में होने वाले वन भोजन कार्यक्रम का आयोजन होगा।तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष जी रविकन्ना द्वारा जानकारी दी कि तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष व्ही मधुसूदनराव एवं सचिव जे जगन राव पटनायक एवं सभी के सहयोग से कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

सभी सदस्यों के द्वारा आश्रम की साफ सफाई किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए अभी लगभग 600 कूपन कट चुके हैं। अभी तक जितने भी तेलुगू संयुक्त समाज के कार्यक्रम, आयोजन हुए हैं उन सभी आयोजनों में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रहती है। उसी दृष्टिकोण के मध्य नजर रखते हुए बिलासपुर के सभी क्षेत्रों से लगभग 15 महिला सदस्यों की महिला विंग बनाया गया है ताकि कार्यक्रम आयोजन में इनका सहयोग ले सके और इनका भागीदारी भी सुनिश्चित कर सके।

कार्तिक मास में होने वाले वन भोजनमालू के धार्मिक अनुष्ठान का शुरुवात समाज के महिलाओं द्वारा सामूहिक कार्तिक पुराण, ललितासहस्र नामम पाठ एवं गोविंद नामम पूजन किया जावेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में आये सभी सुहागिन महिलाओं को फलदान दिया जावेगा। इसके बाद विवाहित–अविवाहित, बच्चों एवं पुरुषों के लिए खेलकूद स्पर्धा भी रखा गया है, मनोरंजन कार्यक्रम भी होगा। कटे हुए कूपन के द्वारा लक्की ड्रा निकाला जावेगा और लक्की ड्रा के विजेताओं को पुरुस्कृत किया जावेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में आये सभी भक्तों के लिए बिना प्याज, लहसुन का सात्विक महाप्रसाद (भोजन) उपस्थित सभी लोगों को करवाया जायेगा। दोपहर के 2:30 बजे मंच कार्यक्रम में खेलकूद स्पर्धा एवं लक्की ड्रा विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जावेगा।

पुराणों के अनुसार भगवान शिव और भगवान विष्णों को यह कार्तिक मास बहुत प्रिय है। इस मास में वन भोज जैसे अनुष्ठान करने से भक्तों को असीम आनंद, खुशी और पुण्य की प्राप्ति होती है। सभी प्रकार के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी ने इस मास में आंवला पेड़ के नीचे भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा की थी। इसलिए आंवला पेड़ की पूजा करना और इसके नीचे पवित्र प्रसाद भोजन प्राप्त करना अति सौभाग्य माना जाता है

पवित्र कार्तिक मास के वन भोजन कार्यक्रम को सफल करने के लिए तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं महिला सदस्यगण हुए हैं जिसमें सर्वश्री आर श्रीनिवास राव, व्ही मधुसूदनराव, जे जगन पटनायक, जी रविकन्ना,पार्षद एवं जोन प्रभारी एम श्रीनू, एस श्रीनिवास राव, के वेंकट, व्ही रवि, डी कृष्णा राव, एन संतोष, जी व्ही एन मूर्ति, बुड्डा रमा राव, ए ईश्वर राव, भीष्मा राव, अमरनाथ बद्री, डी श्रीनिवास मूर्ति, जी धर्मा राव, एम रवि,एस श्रीनिवास राव, व्ही श्यामू, के हरि शंकर,ए गणपति राव, एन भास्कर राव,ए संदीप राव, एस केशव राव,एन व्ही राजू, कमलेश करी,मदन कुमार नायडू,पी कामेश्वर राव,ए व्ही एन मूर्ति,व्ही ए राव,महिला सदस्यगण जिसमें सर्व दुर्गा राव,जे मीरा पटनायक,यू ज्योति,बी माधवी,बी लता,जी पुष्पा,व्ही गायत्री,रामा,डी ज्योति,एच कल्याणी,आर अरुणा, रूपा,ज्ञानेश्वरी एवं अन्य समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।उपयुक्त की जानकारी तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष जी रविकन्ना द्वारा दी गई है।

  • इन्हें भी देखें

    सेवा पूरी हुई, सम्मान बाकी रहा… 210 शिक्षक-कर्मचारियों को तृतीय वर्ग संघ ने दिया सम्मान

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों के सम्मान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW