युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिहा का शिव की नगरी पाली में भव्य स्वागत

युवा मोर्चा सदैव संगठन की अग्रिम पंक्ति में रहकर करता है कार्य

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

पाली – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिहा के प्रथम आगमन पर शिव की नगरी पाली में भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, आतिशबाज़ी और महामाला के साथ जोशपूर्ण वातावरण बनाया। नगर पंचायत क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही।राहुल योगीराज टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव संगठन की अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करता आया है। चाहे राज्य का 25वां स्थापना दिवस रजत महोत्सव हो या कोई बड़ा कार्यक्रम, उसकी संपूर्ण व्यवस्था युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संभालते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे विपक्ष में रही हो या सरकार में, युवा मोर्चा ने हर स्तर पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर छात्र रहा हूं और पार्टी का प्रवक्ता भी रह चुका हूं। अब प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में मुझे जो दायित्व मिला है, उसे मैं हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाना है चाहे वह कॉलेज के छात्र हों, स्कूल के विद्यार्थी हों या व्यवसायी युवा। राहुल योगीराज ने मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की एक मजबूत प्रक्रिया है, जिससे वास्तविक मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित होती है। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का काम युवा ही करेंगे। आज का दिन युवा मोर्चा और पाली दोनों के लिए गौरव का क्षण है।

वहीं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य युवा मोर्चा ही कर सकता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, कॉलेज छात्र, ग्राम प्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मुकेश कौशिक प्रदेश कार्य समिति सदस्य,विशाल मोटवानी महामंत्री युवा मोर्चा, दिलीप पटेल अध्यक्ष युवा मोर्चा ,राजा डिक्सेना जिलामंत्री,तारकेश्वर पटवा महामंत्री , पार्षद दीप्तिदीपक शर्मा ,अनिरुद्ध जायसवाल,दीपक राजपूत, सुनील साहू, सनी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे…

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW