सेजस गोपालपुर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष (रजत जयंती वर्ष) पूर्ण होने के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार सेजस गोपालपुर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी क्रम में विगत दिवस सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री दिनेश कुमार भारद्वाज, सेवानिवृत्त व्याख्याता श्रीमती निर्मला पटेल, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्रीमती सिसिलिया लकड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्या डॉ श्रीमती सीमा भारद्वाज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि शिक्षक के रूप में शासन के द्वारा एक बहुत महत्वपूर्ण जवाबदेही हम सबको दिया गया है,जिसका निर्वहन हम सभी को सच्ची लगन से करना चाहिए। आज के विद्यार्थी कल के देश के भविष्य हैं,उनका भविष्य संवारने का दायित्व शिक्षकों का है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों को साल, श्रीफल, डायरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा अपने -अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सच्चे सेवा भाव से विद्याध्ययन करने हेतु आवाहन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी व्याख्यता, शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेश उपाध्याय व्याख्याता के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्री विनोद कुमार साहू के द्वारा किया गया।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW