शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित 13 शिक्षक एवं कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा


कोरबा 08 मई 2025 । छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत, लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों-अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जिला कोरबा में विभागीय जांच उपरांत कुल 07 कर्मचारियों को जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सेवा से पदच्युत किया गया है। ये सभी विभिन्न विकासखंडों के स्कूलों एवं कार्यालयों में कार्यरत थे। इसके साथ ही कलेक्टर कोरबा की अनुशंसा अनुसार 06 प्रकरणों में कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालयों को भेजा गया है। इनमें तीन प्रकरण संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर, दो लोक शिक्षण संचालनालय, नया रायपुर तथा एक जनपद पंचायत कोरबा को प्रेषित किए गए हैं। दो प्रकरणों में जांच लंबित है। एक लापता शिक्षक और एक चिकित्सकीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले कर्मचारी के संबंध में।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए चेतावनी और व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है।
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) द्वारा दिनांक 14.05.2024 को जारी परिपत्र क्र. एफ 3-1/2024/1-3 के तहत लम्बे समय से अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच उपरांत अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे।
उक्त निर्देशों के पालन में, जिला कोरबा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट और कलेक्टर श्री अजीत वसंत के अनुमोदन के पश्चात इन अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत किया गयाः1. श्रीमती अनिता साहू, सहायक शिक्षक एल.बी.प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा 2.श्री संतोष कुमार तंवर, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा 3. श्रीमती श्वेता पोर्ते, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा4. श्री दिनकर सिंह चेताम, सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा,पाली 5.श्री अनंत सिंह पैकरा, सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा 6.श्री संतोष कुमार यादव, भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला 7.श्री लक्ष्मीकांत राज, भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली।इसके अतिरिक्त इन प्रकरणों को उच्च कार्यालयों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है जिसमे श्री राम बिलास सिंह, व्याख्याता (गणित), शा.उ.मा.वि. मोरगा, पोड़ी उपरोड़ा  का प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय, नया रायपुर को प्रेषित किया गया है।
’ श्री श्यामलाल यादव, शिक्षक एल.बी., मा.शा. हरदेवा, पोड़ी उपरोड़ा एवं श्री प्रभात कुमार पाल, उ.व.शि., मा.शा. सरईपाली, बोईदा,पाली का प्रकरण संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रेषित किया गया है।
’ कु. पुष्पा नेताम, सहायक शिक्षक पंचायत,प्रा.शा. कोलिहामुड़ा,कोरबा का प्रकरण जनपद पंचायत कोरबा को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।  दो प्रकरणों में कार्यवाही लंबित रखी गई है जिसमें श्रीमती निकत खान, व्याख्याता एल.बी., हाई स्कूल तिलाईडांड़, कोरबा लापता होने के कारण एवं
’ श्री किताब सिंह तंवर, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. दूरीपारा, पोड़ी उपरोड़ा का प्रस्तुत चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के आधार पर लंबित है।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW