सुशासन तिहार अंतर्गत बक्साही में किया गया 1968 आवेदनों का निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित, टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतों को दिया गया प्रमाण पत्र

कोरबा 16 मई 2025 । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बकसाही में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की जानकारी दी गई। बकसाही कलस्टर में 09 ग्राम पंचायतो से प्राप्त कुल आवेदन 1968 में 1968 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया हैं।
   कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह द्वारा सुशासन तिहार के महत्व को बताते हुये इसका लाभ लेने की अपील जनता से की गई एवं दिये गये आवेदनो का निराकरण सुनकर अमल करने की बात कही गई। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण कर जनता को लाभ दिलाने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के हाथों ग्राम पंचायत चेपा, तालापार, हरनमुडी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी. बी. मुक्त पंचायतों को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। जिला खेल एवं कल्याण विभाग द्वारा शा.उ.मा.शाला बकसाही को खेल सामाग्री का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 11 हितग्राहियो को वन अधिकार पत्र एवं पर्ची का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 01 श्रमकार्ड का वितरण किया गया । सहकारिता विभाग द्वारा 06 किसानो को एटीएम कार्ड और 02 किसान को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया।
समाधान शिविर में विधायक प्रतिनिधि श्री कुलदीप सिंह मरकाम, जिला पंचायत कोरबा सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद सदस्य श्रीमती उमा गुलाब टेकाम, श्री सत्यनारायण पैकरा, श्रीमती मधुलता कुलदीप मरकाम, सरपंच ग्राम पंचायत दमिया श्री विनोद खुरसेंगा, सरईपाली श्री संतोष मेश्राम, डोंगानाला श्री सीताराम नेटी, खैराडूबान श्रीमती प्रीति अगरिया, हरनमुडी श्रीमती मथुरा नानू जगत, चेपा श्री रामकुमार, तालापार श्रीमती रमा श्याम, मुनगाडीह श्रीमती प्रमिला कोराम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली श्रीमती सीमा पात्रे, खंड स्तरीय विभागो के विभाग प्रमुख सहित अधिकारी / कर्मचारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन की उपस्थिति रही ।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW