बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती


सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से जुड़े कई गांवों में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि दिनभर में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और कई बार हर आधे घंटे में बिजली काट दी जाती है। लगातार हो रही इस आंख-मिचौली से घरेलू कार्य, खेती-किसानी से जुड़े काम, विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया जाता है, लेकिन कई बार कॉल रिसीव नहीं किया जाता, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से निरतु फीडर की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार करने, बार-बार होने वाली कटौती पर रोक लगाने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से विभाग के समक्ष अपनी नाराजगी दर्ज कराएंगे।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW