भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, राजस्थान सीमा पर सेना को बंकरों में रहने का आदेश

पाकिस्तान ने राजस्थान सीमा पर फौज को बंकरों में रहने का आदेश, भारत के एक्शन से बढ़ी हलचल

नई दिल्ली:
राजस्थान सीमा के नजदीक से बड़ी खबर सामने आई है। भारत के एक्शन मोड में आने के बाद पाकिस्तान ने अपनी सेना को अलर्ट पर रखते हुए बंकरों में तैनात रहने के निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बंकरों में पाकिस्तानी रेंजरों और बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही, युद्धाभ्यास के तहत मेडिकल टीम ने भी सिंध इलाके का दौरा किया है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान वॉर जोन से जुड़ी तैयारियों को तेज़ी से अंजाम दे रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त रुख को देखते हुए पाकिस्तान में खलबली मची हुई है।

दक्षिण कश्मीर में सघन तलाशी अभियान

इस बीच, दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान के तहत कई इलाकों में घर-घर तलाशी ली। प्रत्येक कमरे को बारीकी से चेक किया जा रहा है और सड़कों को भी साफ किया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

14 स्थानीय आतंकवादियों की सूची जारी

इसी कड़ी में, खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकवादियों की एक सूची तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, ये आतंकी 20 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के हैं और पाकिस्तान से आने वाले विदेशी आतंकियों को रसद और जमीनी मदद पहुंचा रहे हैं।
इनमें से तीन आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन, आठ लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और तीन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े बताए जा रहे हैं।

आतंकियों की पहचान

सूत्रों के हवाले से जिन 14 स्थानीय आतंकियों की पहचान हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

1. आदिल रहमान डेंटू (21)

2. आसिफ अहमद शेख (28)

3. अहसान अहमद शेख (23)

4. हारिस नजीर (20)

5. आमिर नजीर वानी (20)

6. यावर अहमद भट

7. आसिफ अहमद खांडे (24)

8. नसीर अहमद वानी (21)

9. शाहिद अहमद कुटे (27)

10. आमिर अहमद डार

11. अदनान सफी डार

12. जुबैर अहमद वानी (39)

13. हारून रशीद गनई (32)

14. जाकिर अहमद गनी (29)

(इनपुट: ANI)

इन्हें भी देखें

सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया…

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें

प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

error: Content is protected !!
ब्रेकिंग न्यूज़
Vastavik News

FREE
VIEW