पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

कोरबा 31 जुलाई 2025 । पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई-जून 2025-26  लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के दूरवर्ती शिक्षा अंतर्गत अध्ययन केंद्र कोरबा में प्रवेश प्रारंभ है।
प्रवेश अधिसूचना के तहत विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं कौशल विकास कार्यक्रम पाठ्यक्रमों में स्नातक कोर्स अंतर्गत ,बीए,  बीएससी गणित व जीवविज्ञान, बीकॉम(आनर्स) बीबीए(आनर्स), बी-लिब एंड आईएससी, स्नाकोत्तर कोर्स के अंतर्गत एमए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, एमए शिक्षा, एमए छत्तीसगढ़ी, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमए/एमएससी गणित व कम्प्यूटर साइंस, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा अंतर्गत पीजी डिप्लोमा  इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन, डिप्लोमा कोर्स अंतर्गत डिप्लोमा इन योग साइंस, कम्प्यूटर एप्लिकेशन, डिप्लोमा इन साइकोलॉजीकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग,  रामचरित मानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा आदि कोर्स शामिल है। बीकॉम (आनर्स) व बीबीए (आनर्स) स्नातक प्रमाण पत्र कोर्स प्रथम वर्ष दो सेमेस्टर, स्नातक डिप्लोमा दो वर्ष चार सेमेस्टर, स्नातक डिग्री तीन वर्ष 6 सेमेस्टर, स्नातक आनर्स डिग्री चार वर्ष आठ सेमेस्टर, ये दोनों  कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित निर्देशों पर सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम है। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in inमें देखी जा सकती है। साथ ही 7489701037 व 7067043721 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW